
किसकी लगेगी लॉटरी-कौन बैठेगा घरUP: राज्यसभा चुनाव में BJP के कितने दावेदारबीजेपी से कौन जाएगा राज्यसभा

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव है, जिसके लिए सियासी तानाबाना बुना जाने लगा है. बीजेपी अगर कोशिश करती है तो 8 राज्यसभा सीटें जीत सकती है. बीजेपी के 7 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है और उसके कोटे की एक सीट पहले से खाली है. ऐसे में देखना है कि कौन राज्यसभा में रिपीट होता है और कौन बाहर होगा।
बीजेपी से अरूण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है. डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद पहले ही राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं. राज्यसभा के जिन 7 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उसमें दो केंद्र सरकार में मंत्री हैं. केंद्र के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के दौरान यदि बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी को नहीं हटाया जाता है, तो दोनों का दोबारा राज्यसभा भेजा जाना तय माना जा रहा है. इसके अलावा कई नए चेहरों को भी उच्च सदन भेजा जा सकता है।






