बिजली व्यवस्था की पहली समीक्षा बैठक, फीडरवार निगरानी और राजस्व वसूली पर जोर

Share

लखनऊ। प्रमुख सचिव (ऊर्जा) एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री रणवीर प्रसाद ने बुधवार को शक्ति भवन, लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी विद्युत वितरण निगमों के कार्यों की पहली समीक्षा बैठक की। बैठक में बिजली आपूर्ति, फीडरवार डेटा मॉनिटरिंग, राजस्व वसूली, जनशिकायतों के निस्तारण और बिजनेस प्लान की प्रगति की समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को दैनिक सप्लाई बुलेटिन जारी करने, हर घंटे फीडरवार बिजली आपूर्ति की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था की लगातार निगरानी और उपभोक्ताओं से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया। बैठक में यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री नीतीश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी विद्युत वितरण निगमों के अधिकारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें