सेवा और संवेदना पीयू की जिम्मेदारी : प्रो. आर. के. सिंह

सारांश
सेवा संकल्प अभियान के तहत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग देने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने 20 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’ ने जनभागीदारी और युवा शक्ति से टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने की बात कही। कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी विश्वविद्यालय का दायित्व है। कार्यक्रम में टीबी के लक्षण, उपचार और बचाव की जानकारी दी गई तथा रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई।
HIGHLIGHTS
  • सेवा संकल्प अभियान में 100 टीबी मरीजों को लिया गोद
  • पीयू ने 100 क्षय रोगियों को दिया पोषण सहयोग
  • सेवा और संवेदना पीयू की जिम्मेदारी : प्रो. आर. के. सिंह
  • टीबी मुक्त भारत के लिए 20 यूनिट रक्तदान
Share

सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्वविद्यालय ने 100 क्षय रोगियों को लिया गोद, 20 यूनिट रक्तदान

जनभागीदारी से मजबूत होगा टीबी मुक्त भारत का संकल्प : बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय परिसर स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने 20 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान-2026 सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर महत्व दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदान करने की पहल सेवा-भावना को सामाजिक सहभागिता से जोड़ती है।

कार्यक्रम मेंं कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा एवं शोध के साथ-साथ समाज के प्रति अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। टीबी उन्मूलन के लिए चिकित्सा के साथ-साथ पोषण, नियमित उपचार, जागरूकता और सामाजिक सहयोग भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय द्वारा 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य क्षय रोगियों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। विश्वविद्यालय परिवार से सेवा और संवेदना की इस भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि संवेदनशील, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों का निर्माण करना भी है।

विशिष्ट अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी, जौनपुर डॉ. विशाल सिंह यादव ने क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, उपचार, बचाव एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अतिथियों का स्वागत एवं परिचय अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कराया। इस अवसर पर क्षय रोगियों को भुना हुआ चना, गुड़, मूंगफली, सोयाबीन, बोर्नविटा एवं मास्क युक्त पोषण सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का संचालन अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकान्त यादव ने किया।

इस अवसर पर प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. राज कुमार, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ.पुनीत सिंह, सलिल कुमार यादव, महामंत्री राधेश्याम सिंह ‘मुन्ना’, डॉ. इंद्रेश कुमार, आदित्य जायसवाल, डॉ. उदयभान यादव, माई भारत के स्वयंसेवक सुमित सिंह, विपिन यादव, सिद्धार्थ सिंह, स्नेहा मिश्रा, आर्ची वर्मा, उत्कर्ष तिवारी, प्रभात तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें