• Fri. Sep 11th, 2026

    लोहे की सरिया से हमला कर युवक की हत्या, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

    लोहे की सरिया से हमला कर युवक की हत्या, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
    Share

    जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लोहे की सरिया से हमला कर 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिवारीपुर निवासी विशाल यादव (28) पुत्र स्वर्गीय जोखू यादव के रूप में हुई है।

    परिजनों के अनुसार, विशाल यादव का रामदयालगंज बाजार निवासी एक व्यक्ति से पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते विशाल पर लोहे की सरिया से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस घटना के कारणों और हत्या में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *