• Fri. Sep 11th, 2026

    सरपतहां पुलिस ने वांछित आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ा

    सरपतहां पुलिस ने वांछित आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ा
    Share

    जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहां पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

    पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में सरपतहां पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना सरपतहां में दर्ज मुकदमा संख्या 278/2026 की धाराओं 109(1), 352 और 351(3) बीएनएस में वांछित आरोपी शिवा पुत्र श्रीराम निवासी छीतमपट्टी को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सरपतहां थाने में वर्ष 2026 के दो मामले दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 293/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मुकदमा संख्या 278/2026 धारा 109(1), 352 और 351(3) बीएनएस से संबंधित है।

    गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विजय प्रताप और रिजर्व कांस्टेबल प्रिन्स कुशवाहा शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *