• Thu. Sep 10th, 2026
    Share

    जौनपुर। नए आबकारी निरीक्षक ने मंगलवार रात और बुधवार सुबह सदर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर जफराबाद, कजगांव, कबुलपुर और शहर के कई इलाकों में छापेमारी की गई। इसी दौरान लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो लोगों को 52 शीशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

    सूचना मिलते ही आबकारी निरीक्षक श्रीमती शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से 52 शीशी शराब बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ लाइनबाजार थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जहां भी अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *