• Thu. Sep 10th, 2026

    ड्यूटी के दौरान नशे में हंगामा, लाइनमैन का वीडियो वायरल

    ड्यूटी के दौरान नशे में हंगामा, लाइनमैन का वीडियो वायरल
    Share

    जौनपुर। बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने वाले गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र में एक लाइनमैन का कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला शाहगंज 132/33 केवी से पोषित गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र के कोपा फीडर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में लाइनमैन उपकेंद्र परिसर में अपने साथी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करता नजर आ रहा है। आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान नशे में था। संवेदनशील विद्युत उपकेंद्र में कर्मचारी के कथित नशे में होने से बिजली व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि संबंधित लाइनमैन के खिलाफ पहले भी शराब के नशे में जेई से अभद्रता और गाली-गलौज के मामले में निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। बाद में उसकी बहाली कर दी गई थी। अब दोबारा वीडियो सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों की ओर से जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *