त्रिभुवन अध्यक्ष वअंकित सिंह मनोनीत हुए महामंत्री
107 में से 104 मतदाताओं ने किया मतदान,तीन पदों पर चुने गए निर्विरोध
केराकत,जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील इकाई का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिभुवन यादव तथा महामंत्री पद पर अंकित सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोकी, त्रिभुवन यादव और विकास के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना में त्रिभुवन यादव को 59 मत, त्रिलोकी को 32 मत तथा विकास को 13 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार त्रिभुवन यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी त्रिलोकी को 27 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की।
महामंत्री पद के चुनाव में रामेश्वर यादव और अंकित सिंह आमने-सामने रहे। मतगणना में अंकित सिंह को 57 तथा रामेश्वर यादव को 47 मत मिले। इस तरह अंकित सिंह ने 10 मतों के अंतर से महामंत्री पद पर जीत दर्ज की।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में रामविलास कनौजिया को कोषाध्यक्ष, अर्चना वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मुकेश कुमार निषाद को ऑडिटर चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह, मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष जगवीर गौतम तथा बदलापुर तहसील के महामंत्री अवधेश कुमार की देखरेख में संपन्न कराई गई।
चुनाव में कुल 107 मतदाताओं में से 104 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि तीन मतदाता अनुपस्थित रहे। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा तथा उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।

