• Wed. Sep 2nd, 2026

    केले की खेती से प्रेमलता ने कमाए 5 लाख रुपये

    Share

    सरकारी अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन से बदली खेती की तस्वीर

    जौनपुर। बदलापुर विकासखंड के गजेंद्रपुर गांव की श्रीमती प्रेमलता ने केले की व्यावसायिक खेती को अपनी आर्थिक समृद्धि का जरिया बना लिया है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मिले सरकारी अनुदान और उद्यान विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने 0.8 हेक्टेयर क्षेत्रफल में केले की खेती कर करीब पांच लाख रुपये की शुद्ध बचत अर्जित की।

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में केले की खेती के लिए उन्हें 24,590 रुपये का अनुदान मिला। इसके बाद दूसरे वर्ष 2026-27 में 8,193 रुपये की सहायता प्रदान की गई। योजना के तहत उन्हें कुल 32,783 रुपये का अनुदान मिला।

    प्रेमलता ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को खेत में लागू करते हुए समय पर सिंचाई, संतुलित खाद एवं उर्वरक का प्रयोग और फसल का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया। केले की खेती में उनकी कुल लागत करीब 1.50 लाख रुपये आई। बेहतर उत्पादन के चलते फसल की बिक्री से उन्हें करीब पांच लाख रुपये की शुद्ध बचत हुई।

    प्रेमलता की सफलता से गांव और आसपास के किसान भी व्यावसायिक बागवानी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि महिला किसानों के लिए भी प्रेरणादायक बनी है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *