• Tue. Sep 1st, 2026
    Trim
    Share

    प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जिला अस्पताल रेफर

    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज स्थित बरम बाबा मोड़ के पास मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    देल्हूपुर गांव निवासी नीरज गौड़ और राजकुमार गौड़ बाइक से मड़ियाहूं से अपने घर जा रहे थे। दोनों शीतलगंज स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने बताया कि दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *