आगरा में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Share

आगरा। तारक सेवा संस्था, वाराणसी एवं बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में “अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के जे.पी. सभागार में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षाविदों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक की भूमिका, वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य एवं शिक्षा में नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षिका ख़ुशी सिंह पुत्री राम सहाय सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर उपस्थित अतिथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा तथा तारक सेवा संस्था, वाराणसी के अध्यक्ष प्रो. उमापति दीक्षित सहित अनेक शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Trim
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें