• Fri. Aug 28th, 2026

    सेंट थॉमस चौराहा आज भी स्पीड ब्रेकर का इंतजार, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चिंता

    Share

    शाहगंज, जौनपुर। नगर के सेंट थॉमस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर और अन्य यातायात सुरक्षा उपायों के अभाव में हजारों स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। पूर्व में हुई दुर्घटनाओं और लगातार उठ रही मांगों के बावजूद अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।

    चौराहे के आसपास छह विद्यालय संचालित हैं, जहां पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सुबह और दोपहर के समय ट्रक, बस, कार, ऑटो तथा दोपहिया वाहनों की तेज आवाजाही के बीच बच्चों का सड़क पार करना जोखिम भरा बना रहता है।

    प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रशासन से चौराहे पर स्पीड ब्रेकर, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी संकेतक, स्कूल ज़ोन बोर्ड तथा आवश्यकतानुसार यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की है। स्थानीय नागरिक राजकुमार ने कहा कि किसी बड़ी दुर्घटना की प्रतीक्षा करने के बजाय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक यातायात सुरक्षा उपाय लागू किए जाने चाहिए।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *