• Fri. Aug 28th, 2026

    भूजल सप्ताह के तहत पुलिसकर्मियों ने ली जल संरक्षण की शपथ

    Share

    जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में भूजल सप्ताह के अंतर्गत चलाए जा रहे सात दिवसीय जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइंस गोल्डी गुप्ता ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने जल संरक्षण के प्रति स्वयं जागरूक रहने और आमजन को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *