जौनपुर: JCI के स्वच्छता अभियान में लोगों को किया जागरूक, स्वच्छ शहर का लिया संकल्प

Share

जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार सुबह व्यास नगर कॉलोनी, वाजिदपुर तिराहा में JCI जौनपुर के तत्वावधान में विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व स्वच्छ भारत मिशन जौनपुर की ब्रांड एंबेसडर स्वर्णिमा जायसवाल ने किया। इसमें JCI पदाधिकारियों, स्वच्छ भारत मिशन के सदस्यों, सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुबह 7 बजे शुरू हुए अभियान के दौरान कॉलोनी की सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें या नगर निकाय की कूड़ा गाड़ी को दें।

स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर स्वर्णिमा जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समाज, युवा और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे, तभी जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकेगा।

JCI जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल और डॉ. दिलीप सिंह ने कहा कि स्वच्छता सभी की साझा जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान सफल हो सकता है और जौनपुर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ जिला बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

JCI जौनपुर के अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि संस्था हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है और यह अभियान सेवा, समर्पण व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम में चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल, अर्चना सिंह, सचिव सतीश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, प्रदीप सिंह, अजय गुप्ता, हर्षिता मौर्या सहित JCI जौनपुर की पूरी टीम और कॉलोनीवासियों ने सक्रिय सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें