• Fri. Aug 28th, 2026

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला, सुबह 7 से 11:30 बजे तक होगी पढ़ाई

    Share

    जौनपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, मदरसा एवं अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 27 जून 2026 से अगले आदेश तक छात्र-छात्राओं की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

    आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *