• Fri. Aug 28th, 2026

    मोबाइल दुकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी

    Share

    जौनपुर। सरायबीका क्षेत्र में सोमवार को एक मोबाइल दुकान के अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के अनुसार, कर्बला के पास स्थित दुकान खोलने पर स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक मंगल पुत्र साधु का शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

    पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मंगल के रूप में हुई है, जो दुकान का संचालन करता था।

    फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है और क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *