• Thu. Mar 19th, 2026

    105.22 लाख की तीन सड़क परियोजना का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास,

    BySatyameva Jayate News

    Aug 16, 2025
    Oplus_16908288
    Share
    जौनपुर। शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव जी ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित / मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रूपए 105.22 लाख की लागत की तीन सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।

    जिन सड़कों का शिलान्यास किया उसमें प्रमुख रूप से
    बलुआघाट में किले के बगल से दीपू पत्रकार के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत रु० 22.43 लाख
    नईगंज में रेखा श्रीवास्तव के मकान से शैल शिक्षा मन्दिर होते हुए श्रीनाथ के मकान तक
    इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमानित लागत रु० 43.99 लाख
    वाजिदपुर दक्षिणी में सावित्री निवास से शुभफार्मा श्यामसुंदर के मकान से होते हुए व नारायण कोचिंग होते हुए लोहिया पार्क के सामने तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमानित लागत रु० 38.80 लाख
    शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से डा रामसूरत मौर्य, मनीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ सहारा सैय्यद हसनैन कमर दीपू , पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, सुनील यादव, आनन्द निषाद बच्चा, राजेंद्र मौर्या, श्रीकांत सोलंकी, पण्डित जटाशंकर, अजीत श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *