• Tue. Oct 28th, 2025

    पहलागाम मे हुए हत्याकांड के विरोध मे इन्टर कालेजो के छात्र छात्राओं सहित शिक्षको ने किया विरोध प्रदर्शन डीएम को सौपा ज्ञापन

    BySatyameva Jayate News

    Apr 24, 2025
    Share

    जौनपुर

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के कायराना हमले में 28 निर्दोष सैलानियों की हत्या के विरोध में आज तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह जी के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त अध्यापक गण,कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों द्वारा एक विशाल रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिला अधिकारी महोदय के कार्यालय कलेक्ट्रेट तक पहुंच कर प्रधानमंत्री जी को जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा, साथ में सिटी मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहे ,नगर भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देश प्रेम की भावना से पूरा शहर गूंज उठा,,आतंकवादी गतिविधियों के कारण पाकिस्तान का प्रबल विरोध करते हुए उसका पुतला दहन भी किया गया ,विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जनक कुमारी इंटर कॉलेज बी आर पी इंटर कॉलेज ,नगर पालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भी पूरे जोर शोर से प्रतिभाग किया,,अपने संबोधन में डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने इस कायराना हमले की घोर निंदा करते हुए पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने की मांग की तथा पुनः एक सर्जिकल स्ट्राइक करने की प्रधानमंत्री जी से अपील की, प्रधानमंत्री द्वारा सिंधु जल समझौता की संधि निरस्त करने एवं पाकिस्तानी नागरिकों को अविलंब भारत छोड़ने के निर्णय का पुरजोर स्वागत किया गया,,शिक्षक नेता रमेश सिंह ने कहा कि हम शिक्षक एवं विद्यार्थी इस बात की प्रतिज्ञा लेते हैं कि अपने देशवासियों की रक्षा करने के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे ,भारत देश इस तरह के आतंकवाद के सामने कभी घुटने नहीं टेकेगा, हम सभी शिक्षक इस तरह के किसी भी कायराना हमले की घोर निंदा करते हैं,, रैली में डॉक्टर सुनील कुमार सिंह के गगन भेदी नारों से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा,,उक्त रैली कार्यक्रम में जिला प्रचारक श्रीमान रजत, डॉक्टर उदय सिंह, अतुल,डॉक्टर शैलेंद्र सिंह महामंत्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ , डॉ मनीष सिंह ,पूर्व चीफ वार्डन पूर्वांचल विश्वविद्यालय, डॉक्टर केदारनाथ सिंह ,प्रमोद सिंह ,दयाशंकर सिंह राजेश कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, राजीव कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह रमेश चंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह जूनियर, राजीव कुमार सिंह पारसनाथ अंबर कुमार सिंह ,आशीष कुमार सिंह ,विभूति विक्रम सिंह राकेश कुमार , डॉ सुनील कुमार सिंह ,दिनेश कुमार सिंह बायो, जनार्दन सिंह विपिन यादव ,राजेश यादव संजीव कुमार यादव ,श्याम नारायण मौर्य,सुभाष चंद्र, प्रमोद कुमार ,मनोज कुमार सिंह, अमरेश राय अभिषेक कुमार सिंह अंग्रेजी डॉक्टर मंजू सिंह ,श्वेता सिंह अपर्णा मिश्रा पुष्पा यादव कुसुम यादव नेहा सिंह नम्रता सिंह गीता देवी रीता सिंह सत्य प्रकाश सिंह अंग्रेजी अंबुज कुमार सिंह ज्ञान प्रकाश सिंह राकेश कुमार सिंह लिपिक,शुभम सिंह, एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे

    21 नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगे शिक्षक
    डॉ. हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी आशुतोष सिह जमैथा ने भव्य किया स्वागत
    लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तैयारियों के सम्बध में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने ली बैठक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed