• Thu. Mar 19th, 2026

    नवीन सिह ने CMO से मिलकर डाक्टर आशीष यादव की शिकायत सौपा ज्ञापन

    BySatyameva Jayate News

    Apr 24, 2025
    Share

    जौनपुर

    राष्ट्रवादी नौजवान सभा के अध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रवादी नौजवान सभा की टीम CMO ऑफिस जौनपुर पहुंची वहाँ CMO लक्ष्मी सिंह से मुलाकात किया
    इस दौरान आद्विक श्रीवास्तव (पिता – प्रांजल श्रीवास्तव, निवासी – गांव सकरा) के परिवार वाले भी मौजूद थे।
    नवीन सिह ने बताया कि आद्विक को केवल हल्का पीलिया था (6 पॉइंट), लेकिन डॉ. आशीष यादव ने 7 दिन तक भारी इंजेक्शन लगाए। इसके बाद जब दोबारा जांच हुई तो पीलिया 18 पॉइंट तक बढ़ गया और इलाज के बावजूद उसकी मौत हो गई।

    यह भी बताया गया कि डॉक्टर के पास सही डिग्री होने का कोई सबूत नहीं है और मालती बाल चिकित्सालय की भी जांच जरूरी है।

    CMO ने नवीन सिह को भरोसा दिलाया कि इस मामले में जांच होगी और डॉक्टर के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *