• Thu. Mar 19th, 2026

    कौशल से रोजगार का सृजन होता है – मनोरमा मौर्या

    BySatyameva Jayate News

    Feb 23, 2025
    Share

    जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 23 फरवरी 2025 को डॉ. अबू मोहम्मद आई.टी.आई. परिसर में हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की, जबकि नगर पालिका परिषद, जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी विवेक मौर्य उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कौशल विकास की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल भी आवश्यक है, जिससे युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलती है। उन्होंने सरकार की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएँ न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा देती हैं, बल्कि देश के आर्थिक विकास में भी योगदान देती हैं। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

    प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ देश सेवा की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज सेवा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने वाला एक प्रभावी माध्यम बताया।

    कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत बुके, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

    शिविर में विभिन्न इकाइयों के लीडर के रूप में ऋचा द्विवेदी, नैन्सी साहू, रोशनी यादव, अल्तमश पठान, हेमंत मौर्य, सुंदरम मौर्य और अहलेताशा को चयनित किया गया।

    कार्यक्रम का कुशल संचालन सुमित सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. ममता सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार बिंद, डॉ. विवेक विक्रम, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. अमित जायसवाल, अहमद अब्बास खान सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *