• Fri. Mar 20th, 2026

    समग्र शिक्षा माध्यमिक जनपद जौनपुद के द्वारा कैरियर गाइडेन्स मेला रजा डी०एम० (शिया) इण्टर कालेज, जौनपुर में आयोजित किया गया

    BySatyameva Jayate News

    Jan 21, 2025
    Share

    जौनपुर

         कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र ने कैरियर के बहुआयामी तत्वों पर प्रकाश डाला, स्वास्थ्य को सर्वाेपरि बताते हुए वर्तमान के विभिन्न कैरियर्स हेतु प्रोत्साहित किया। 
         विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेन्द्र सिंह, कीर्ति चक्र ने सरकार द्वारा सुरक्षा सेवा में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही अग्निवीर योजना पर भी विस्तृत मार्ग दर्शन दिया। डॉ० जयेश सिंह ने बच्चों को चिकित्सा सेवा के बारे में विस्तार से बताया। जिला रोजगार अधिकारी जे०पी० पासवान ने सेवायोजन के बारे में प्रकाश डाला। जिला प्रोबेशन अधिकारी बृजेश पाण्डेय ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर विशेष बल दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डॉ० गोरखनाथ पटेल ने व्यसन से दूर रहकर नियमित अध्ययन को ही सफलता की कुंजी बताया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह एवं राजेश यादव ने अतिथियों का शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। 
         कार्यक्रम का संचालन राहुल राज मिश्र ने किया। आगन्तुक अतिथियों ने जिला समन्वयक डॉ० राजन सिंह द्वारा आहूत समस्त माध्यमिक विद्यालयों के स्टाल का अवलोकन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने सभी आगन्तुक अतिथियों व सभी विद्यालयों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, नोडल शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *