• Thu. May 14th, 2026

    टीवी शो एक्टर के सड़क दुर्घटना में हुई मौत परिवार में मचा कोहराम

    BySatyameva Jayate News

    Jan 18, 2025
    Share

    मुंबई में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बलिया के बेल्थरा रोड निवासी के छोटे पर्दे यानि टीवी अभिनेता की मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब टीवी कलाकार अमन जायसवाल (24) मुंबई फिल्म सिटी से शूटिंग समाप्त करके बाइक द्वारा अपने कमरे पर जा रहे थे। इसी बीच कालरूपी ट्रेलर ने अमन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया। वहीं बेल्थरारोड का माहौल गमगीन हो गया।

    तीन धारावाहिकों में मुख्य किरदार निभा चुके थे अमन

    टीवी अभिनेता अमन बलिया के बेल्थरा रोड के प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल के पौत्र और आशीष जायसवाल के बड़े बेटे थे। वह मुंबई में रहकर टीवी सीरियल्स में कामकर रहे थे और अब तक तीन सीरियल्स में मुख्य किरदार निभा चुके थे। दुर्घटना के समय वह किसी सीरियल की शू्टिंग के सिलसिले में फिल्म सिटी गए हुए थे। इस बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अमन की मौत हो गयी।

    बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां-बाप हो गये अचेत

    इस दुखद खबर से अमन के माता-पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेल्थरा रोड में युवा कलाकार की असामयिक मृत्यु से पूरे नगर में शोक की लहर है। विशेष रूप से इसलिए भी क्योंकि जनवरी माह में यह बेल्थरा रोडके तीसरे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत है, जिससे स्थानीय निवासी मर्माहत हैं।

    परिवार के बड़े पुत्र थे अमन,तीन साल पहले बनें थे अभिनेता

    टीवी कलाकार अमन,परिवार के बड़े बेटे थे। अमन का छोटा भाई 18 साल का है। घटना के बाद माता-पिता,छोटे भाई सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि महज तीन वर्ष पहले अमन मुंबई गये थे।और इन तीन वर्षों के अन्दर तीन धारावाहिकों में मुख्य किरदार निभा चुके थे।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *