• Sat. Mar 21st, 2026

    कांग्रेस ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

    BySatyameva Jayate News

    Jan 12, 2025
    Share

    जौनपुर

    राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व प्रभारी उत्तर प्रदेश सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर बहादुर विक्रम सिंह बाबा के नेतृत्व मे कांग्रेस जनों ने जिला महिला अस्पताल मे फल वितरण किया।
    संसद मे महिलाओं की सशक्त आवाज और आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली तेजतर्रार नेता प्रियंका जी के जन्मदिन के अवसर पर बाबा सिंह जी ने कहा कि देश मे महिला सशक्तिकरण और राजनीति में भागीदारी पर अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी जी ने राज्य में “लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ” अभियान की शुरुआत की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उन्होंने राज्य की राजधानी लखनऊ में एक रैली की शुरुआत की, जिसमें कई वादे और उम्मीदें थीं, जिसमें पूरे राज्य से महिलाओं की भागीदारी देखी गई।
    प्रियंका जी का ओजस्वी नेतृत्व व ऊर्जावान व्यक्तित्व हम सभी के सामाजिक सुरक्षा के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।
    जनता के अधिकारों के लिए, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सत्यनिष्ठा से आपका संघर्ष हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
    इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी विकेश उपाध्याय, संदीप सोनकर, अजय सोनकर, शशांक राय अंकित, आदिल, अमन सिन्हा, प्रवीण सिंह पिंटू, गुलाब सिंह, रोहित पाण्डेय, अतीक, शिवेंद्र सिंह आदि मौजुद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *