• Fri. May 15th, 2026

    रामजी जायसवाल बनाये गये राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्षअखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने दी जिम्मेदारी जौनपुर, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के लोगों ने दी बधाई

    BySatyameva Jayate News

    Jan 7, 2025
    Share

    जौनपुर। समाज के लिये सदैव आवाज उठाने वाले रामजी जायसवाल को अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी दे दिया। यह मनोनयन महासभा के मुख्य संरक्षक बालेश्वर दयाल जायसवाल, वरिष्ठ संरक्षक पन्ना लाल जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक किशोर जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक रविन्द्र जायसवाल, मुख्य राष्ट्रीय प्रभारी पूरनचन्द झरवाल के अनुमोदन पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल गुजरात ने किया है। इसकी जानकारी होने पर जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के अलावा देश के तमाम प्रदेशों के स्वजातीय बंधुओं ने जायसवाल को बधाई दिया। साथ ही महासभा हाईकमान के इस निर्णय की सराहना भी किया।

    बता दें कि जायसवाल उत्तर प्रदेश के जौनपुर नगर के मूल निवासी हैं जो राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे के समूह सम्पादक हैं और पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में रहकर समाज के दबे—कुचले लोगों की आवाज को बुलन्द कर रहे हैं। बता दें कि जायसवाल सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक हैं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed