• Sat. Mar 21st, 2026

    सावित्रीबाई फुले जी को दिया जाए भारत रत्न -पप्पू माली

    BySatyameva Jayate News

    Jan 3, 2025
    Share

    जौनपुर।

    संयुक्त श्रीमाली महासभा द्वारा आज शहर के मां शीतला पैलेस में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य लोग और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मडियाहूं विधायक आर के पटेल ने सावित्रीबाई फुले के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा, “सावित्रीबाई फुले ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के लिए मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और हमें समानता और न्याय की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती हैं।”
    मुख्य अतिथि पप्पू माली ने सावित्रीबाई के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “महिलाओं की शिक्षा के बिना समाज का विकास अधूरा है, और सावित्रीबाई फुले ने यह बात अपने जीवन और संघर्षों से साबित की।” पप्पू माली ने कहा आज समाज को एक होकर समाज के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की मशाल जलाकर समाज में व्याप्त ऊंच- नीच छुआछूत, अमीरी- गरीबी आदि कुरीतियों को दूर करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटेलाल ने कहा, “हमारा समाज सावित्रीबाई फुले के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समृद्ध और सशक्त हो सकता है। इस प्रकार के कार्यक्रम हमें उनके विचारों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।” उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फूले जी को भारत रत्न दिया जाए, जिससे कि उनके द्वारा समाज के योगदान को कभी नहीं भुला जा सकता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर देव श्रीमाली ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा इस आयोजन ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा और समानता के महत्व को रेखांकित किया।
    कार्यक्रम का आभार जिलाध्यक्ष अनिल श्रीमाली ने किया। रामचंद्र श्रीमाली, रामकुमार माली, सुरेन्द्र श्रीमाली, राजू पंडा, अखिलेश सैनी, आशीष माली, संजय माली, पंचम माली, रवि सैनी, संदीप, संतोष, रतन श्रीमाली, इंज० अमन सैनी, आदि लोग शामिल हुए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *