• Thu. Aug 20th, 2026

    कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीओ ने महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी की शोकसभा आयोजित कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    BySatyameva Jayate News

    Dec 29, 2024
    Share

    जौनपुर

    पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय डा0 मनमोहन सिंह जी का दिनांक 26.12.2024 को निधन हो गया है। अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने हेतु सब्जी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
    कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रख नम आंखों से पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

    सभा को संबंधित करते हुए शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि मनमोहन सिंह एक महान विश्व विख्यात अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने भारत के प्रधान मंत्री के रूप में दो कार्यकालों तक अपनी सेवाएं दीं।
    डॉ मनमोहन सिंह जी इतिहास के पन्नों में अमर रहेंगे।
    देश को असाधारण प्रगति के रास्ते पर लाने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
    उनकी विनम्रता, कड़ी मेहनत, देश के प्रति समर्पण और दूरदर्शिता हम सबको प्रेरित करती रहेगी।

    सभा मे पूर्व शहर अध्यक्ष परवेज हसन, राकेश उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह बाबा, राजकुमार गुप्ता, संदीप सोनकर, अश्विनी मौर्या, अनुराग राय, पुष्कर निषाद, शशांक राय, आदिल, निलेश सिंह, फरहान जिलानी, राणा सिंह, अमीष श्रीवास्तव, गौरव, ताहिर, बबलू गुप्ता, इकबाल आदि उपस्थित रहे।

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *