• Thu. Mar 19th, 2026

    मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर रहा उपविजेता

    BySatyameva Jayate News

    Sep 4, 2024
    Share

    माध्यमिक स्तर की मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के बास्केटबॉल ग्राउंड पर आज दिनांक 4/9/ 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार एवं विधालय के प्रबंधक डा अब्दुल कादिर खान के संरक्षण में प्रतियोगिता का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलित कर श्री राजेश कुमार सह जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर , श्री राकेश कुमार मंडलीय क्रीड़ा सचिव वाराणसी , श्री अतुल सिन्हा जिला क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर, श्री निखिल सिंह जिला क्रीड़ा सचिव जौनपुर,के द्वारा किया गया lआए हुए अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान के द्वारा स्वागतीय उद्बोधन,अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गयाl बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में वाराणसी और जौनपुर की टीमों में कांटे की टक्कर हुई जिसमें जौनपुर उपविजेता तथा वाराणसी की टीम विजेता रही l प्रतियोगिता समाप्ति पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश कुमार ने कहा की मोबाइल के गलत उपयोग के कारण बच्चे खेल कूद तथा व्यायाम से दूर होते जा रहे है जिसे दूर कर खेल कूद व्यायाम योग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर करते हुए अपने विद्यालय , प्रदेश, देश का नाम रोशन कर अपना कैरियर भी संवार सकते हैं lउक्त बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कार्तिक राम( शारीरिक शिक्षक यू पी कॉलेज), सोमेश गुप्ता (शारिरिक शिक्षक ग्रामोदय इंटर कॉलेज)बच्चा सिंह( टी डी इंटर कॉलेज)मोहम्मद शरीफ (शारीरिक शिक्षक सर्वोदय इंटर कॉलेज) मो आजम खान( शारीरिक शिक्षक मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज) उपस्थित रहेl प्रतियोगिता में रहमतुल्लाह ने रेफरी की भूमिका निभाई, मंच का संचालन धर्मेन्द्र यादव ने किया l इस अवसर पर विद्यालय के सादात रुश्दी,अनवर अल्वी,सुशील सिंह,अनुपम सिंह,शहजाद, शाहिद अलीम,तंजील, मो अहमद,जैस,सलमान,सलाहुद्दीन,ज़ैद,प्रदीप आदि मौजूद रहे l

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *