• Thu. Mar 19th, 2026

    आप पार्टी के जिलाध्यक्ष के पिता का हुआ निधन, राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही है श्रद्धांजलि

    BySatyameva Jayate News

    Jun 17, 2024
    Share

    जौनपुर–
    आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के पिताजी श्री हरि सिंह का निधन शनिवार की रात्रि हो गया।
    उक्त घटना के बाद परिवार में उदासी छा गई। और घटना की जानकारी होने के बाद वहीं उनके आवास गृह जनपद गांव वाले आवास आजमगढ़ जिले के पवई, रामनगर गांव में लोगों का तांता भी शोक प्रकट करने के लिए लगातार शुभचिंतक लोग पहुंच रहे हैं।
    उक्त घटना की जानकारी होने के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा जिला अध्यक्ष के परिवार में फोन करके शोक प्रकट किया गया।
    आप पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा, सांसद संजय सिंह के साले समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला सहकोषाध्यक्ष शशिधर चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हींच नारायण तिवारी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनुराग मणि त्रिपाठी, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, सदर विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, मल्हनी विधानसभा सचिव राजेश यादव, शिवजी मिश्रा इत्यादि कार्यकर्ता लगातार जिला अध्यक्ष के गृह जनपद गांव वाले आवास आजमगढ़ जिले के पवई, रामनगर गांव में पहुंच कर शोक प्रकट कर रहे हैं एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

    उक्त सूचना आम आदमी पार्टी जौनपुर के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दिया गया।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *