• Sun. Aug 16th, 2026

    माउण्ट लिट्रा जी स्कूल का रिजल्ट रहा शत—प्रतिशत ।

    BySatyameva Jayate News

    May 14, 2024
    Share

    जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड 2024 के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हो गया जिसमें माउण्ट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज के छात्रों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में अंशुल सिंह, चंचल यादव व अलविना वारिस ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में कुल 25 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। इण्टरमीडिएट में अर्पिता सिंह ने मानविकी वर्ग में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं विज्ञान वर्ग में पीयूष तिवारी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं विद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अरविंद सिंह ने छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा, शिक्षकों सहित विद्यालय से जुड़े अभिभावकों व छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से अपेक्षा करता हूं कि इसी तरह परिश्रम से आज के युग में तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराते रहें, ताकि विद्यालय की स्थापना जिस उद्देश्य को लेकर हुई है, उसकी पूर्ति हो सके और बच्चे आगे चलकर और अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *