• Wed. May 13th, 2026

    अपना दल एस पार्टी ने जिला कार्यालय वाजिदपुर में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गयी

    BySatyameva Jayate News

    Jan 3, 2024
    Share

    जौनपुर
    जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने सावित्रीबाई फुले,महात्मा ज्योतिबा राव फुले, डॉ.भीमराव अंबेडकर और पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राष्ट्रीय सचिव ने शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय और उल्लेखनीय योगदान को याद किया।उन्होंने कहा कि देश में जब तक गरीब, पिछड़े ,दलित और शोषित वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित रहेंगे तब तक भारत विकसित देश नहीं बन सकता।उन्होंने सावित्रीबाई फुले को भारतीय समाज का गौरव बताया।उन्होंने कहा कि हर जाति- धर्म ,वर्ग के समाज को समस्त भेदभाव से ऊपर उठकर शिक्षित किया।उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूतियों को जाति और धर्म की परिधि तक सीमित नहीं किया जा सकता। सावित्रीबाई फुले का जीवन संपूर्ण मानव जाति के लिए अनुकरणीय और आदर्श है।शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली ऐसी विभूति के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा भारत रत्न की मांग की गई थी। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।श्री माली ने कहा कि सरकार को हर ब्लॉक में सावित्रीबाई फुले के नाम से एक-एक बालिका विद्यालय की स्थापना करनी चाहिए। इससे समस्त नारी जाति का सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले को शिक्षा की जननी बताया।यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला सशक्तिकरण की तरफ सार्थक और सराहनीय कदम होगा।अध्यक्षता रामकुमार श्रीमाली तथा संचालन राजू श्रीमाली ने किया।इस अवसर पर माली समाज के राजन ,अंकुर ,मनोज, आलोक ,पंकज ,मनोहर, राजकुमार तथा संजय निषाद संजय पटेल, संतोष पटेल,संकठा प्रसाद पटेल,भानु पटेल ,मनोज दुबे आदि उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *