• Thu. Mar 19th, 2026

    समाज में व्याप्त छूआछूत, जैसे कुरीति के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले बाबा साहेब को भारतीय संविधान का आधार स्तंभ माना जाता है: अशोक चौरसिया

    BySatyameva Jayate News

    Dec 6, 2023
    Share

    भाजपा कार्यालय पर बाबा साहेब का निर्वाण दिवस मनाया गया

    जौनपुर

    भारतीय जनता पार्टी जौनपुर में सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में डा भीमराव आंबेडकर निर्वाण दिवस पर एक संगोष्ठी सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि डा रामसूरत मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

    इसके पहले नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के अध्यक्षता में सुबह 9 बजे डा भीमराव अंबेडकर के जयन्ती पर अंबेडकर तिराहा स्थित अंबेडकर की  मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे।

    मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने बताया कि आज 06 दिसंबर को डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथी है, उनकी याद में निर्वाण दिवस मनाया जाता है। समाज में व्याप्त छूआछूत, दलितों, महिलाओं और मजदूरों से भेदभाव जैसी कुरीति के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले बाबा साहेब को भारतीय संविधान का आधार स्तंभ माना जाता है।

    आज़ादी के बाद भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति के सात सदस्यों में से एक थे भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथी पर हम उनके प्रेरणादायक विचारों को याद कर रहे हैं, जो आज भी युवाओं में नई ऊर्जा भरने का काम करते हैं।
    डॉ. बीआर अंबेडकर विदेश जाकर अर्थशास्त्र डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने वाले बाबा साहेब पहले भारतीय थे जब वह 1926 में भारत आए तब उन्हें मुंबई की विधानसभा का सदस्य चुना गया वह आजाद देश के पहले कानून मंत्री बने साल 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। 06 दिसंबर 1956 को डायबिटिज से पीड़ित होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

    विशिष्ट अतिथि डा रामसूरत मौर्य ने कहा कि गरीब और दलित वर्ग की स्थिति में सुधार लाने में डॉक्टर बाबा साहेब अम्बेडकर का अहम योगदान रहा है उन्होंने समाज से छूआछूत समेत कई प्रथाओं को खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। बौद्ध धर्म के अनुयायियों का मानना है कि उनके बुद्ध गुरु भी डॉ अम्बेडकर की तरह ही सदाचारी थे बौद्ध अनुयायियों के अनुसार डॉ अम्बेडकर भी अपने कार्यों से निर्वाण प्राप्त कर चुके हैं इसलिए उनके पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के जनक कहे जाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर एक बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे। उन्हें अपने कार्यों और विद्वता के लिए जाना जाता है। डा अंबेडकर ने हमेशा ही दलितों की स्थिति में सुधार लाने के लिए काम किया। छुआछूत जैसी कुप्रथा को खत्म करने में भी उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और गरीबों और महिलाओं दोनों के लिए अधिक समानता और अधिकारों के प्रचार के माध्यम से भारतीय संविधान और भारतीय समाज के सुधार के प्रारूपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय संतोष सिंह जिला मंत्री प्रमोद यादव पूर्व जिला महामंत्री विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय पवन पाल अम्बरीशधर द्विवेदी नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अनिल गुप्ता दिव्यांशु सिंह जितेंद्र सिंह प्रबुद्व दुबे इन्द्र्सेन सिंह घनश्याम यादव मण्डल अध्यक्ष गण बलबीर गौड़ विनोद मौर्य लवकुश सिंह अजय मिश्रा शैलेस सिंह जितेंद्र मिश्रा नरेन्द्र विश्वकर्मा अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा राजकेशर पाल धर्मेंद्र मिश्रा संतोष गुप्ता उमेश सिंह चिंताहरण शर्मा देवी प्रसाद सिंह जितेंद्र सिंह विनोद सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *