• Mon. Oct 27th, 2025

    आज निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा बी आर पी कालेज के मैदान में श्री राम कथा कल से

    BySatyameva Jayate News

    Oct 24, 2023
    Share

    भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह के द्वारा इस राम कथा का आयोजन किया जा रहा है

    सेवा भारती के माध्यम से श्री राम कथा हो रही है संयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह है

    नगर के केरारबीर मंदिर से सद्भावना पुल होते हुए नगर के प्रमुख चौराहा होते हुए बी आर पी कालेज के मैदान तक

    एसकलश यात्रा में मनमोहक क्ई झांकियां भी रहेगी

    दुल्हन की तरह सजाया गया राम कथा के लिए पंडाल

    भगवा रंग में रंगा पंडाल, स्टेज पर अयोध्या मंदिर के चित्र ने बढ़ाई शोभा

    जौनपुर

    सेवा भारती के नेतृत्व में 25 अक्टूबर से आयोजित राम कथा के लिए नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में पंडाल दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

    राम कथा से एक पहले आज नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। यह कलश यात्रा भी ऐतिहासिक होगी क्योंकि इस कलश यात्रा में झांकिया भी शामिल की गई हैं। यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने किया है। पंडाल भगवा रंग में रंगा हुआ है। सबसे खास बात यह है कि राम कथा का जो स्टेज बनाया गया है वह भव्य है उसमें चार चांद तब लग गया जब उस स्टेज पर अयोध्या में बन रहे भगवान राम मंदिर का पूरा फोटो लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए कार्यक्रम के आयोजक एवं उनके सहयोगी दिन रात लगे हुए हैं। महिलाओं और पुरूषों के बैठने की अलग अलग व्यवस्था की गई है। राम कथा तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने जनपदवासियों से यह अपील की है कि यह सबका कार्यक्रम है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका सहयोग भी जरूरी है। बताते चलें कि जनपद के इतिहास में पहली बार इतनी विशाल राम कथा की तैयारियां की गई हैं। पूरा नगर राम कथा के होर्डिं से पटा हुआ है। जिधर देखो उधर राम कथा ही दिखाई दे रही है। इस भव्य कार्यक्रम का साक्षी जनपद के कथा श्रवण श्रद्धालु बनेगें।

    21 नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगे शिक्षक
    डॉ. हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी आशुतोष सिह जमैथा ने भव्य किया स्वागत
    लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तैयारियों के सम्बध में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने ली बैठक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed