• Wed. May 13th, 2026

    सड़क हादसे में सिपाही की मृत्यु के बाद आज मृतक की पत्नी को एस पी के प्रयास से स्टेट बैंक ने चालीस लाख का चेक दिया गया

    BySatyameva Jayate News

    Sep 29, 2023
    Share

    जनपद जौनपुर के थाना सरायख्वाजा में नियुक्त रहे आरक्षी सन्तोष कुमार तिवारी पीएनओ-182380033 राजकीय कार्य से जनपद आजमगढ गये थें, वापस आते समय थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्धटना में दिनांक 31.12.2022 को मृत्यु हो गयी। उक्त कर्मी का पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जौनपुर में वेतनीय खाता संचालित था। दिनांक 31.12.2022 को दुर्धटना के उपरान्त दुर्धटना बीमा का प्रस्ताव तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जौनपुर के माध्यम से बीमा कम्पनी को प्रेषित किया गया। जिसके उपरान्त भारतीय स्टेट बैंक एवं बीमा कम्पनी द्वारा रु0 4000000.00 (रु0 चालीस लाख मात्र) का चेक दिया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा स्व0 आरक्षी सन्तोष कुमार तिवारी की आश्रित पत्नी श्रीमती रिंकी तिवारी को सौपा गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *