• Thu. Mar 19th, 2026

    व्यापारी हित में किराया वृद्धि वापस लिया जाए:- आरिफ हबीब

    BySatyameva Jayate News

    Jun 17, 2023
    Share

    किराए में वृद्धि व्यापारी उत्पीड़न का प्रतीक:- घनश्याम साहू

    नगर पालिका परिषद अंतर्गत किराए की दुकानों के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर व्यापार मंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य को सौंपा ज्ञापन
    किराया वृद्धि को वापस लिए जाने कि की मांग।
    व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के निर्देश पर ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब,नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू,नगर कोषाध्यक्ष स्वतंत्र साहू के नेतृत्व में किरायेदार व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य को ज्ञापन देकर मांग किया की पूर्व में तय किराए एवं हर पांच वर्ष पर किराए में 25 प्रतिशत की वृद्धि के आदेशानुसार किराया जमा किया जाता रहा है।
    वर्तमान में किराए में अप्रत्याशित रूप से लगभग नौ गुना वृद्धि का आदेश नगर पालिका प्रशासन ने जारी किया है जो किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है।
    कृपया पूर्व में जो आदेश किराए को लेकर रहा है वही व्यवस्था लागू करने की हम मांग करते हैं।
    व्यापार मंडल व्यापारियों की इस मांग का समर्थन करते हुए आपसे अनुरोध करता है की किराया वृद्धि के इस फैसले को वापस लेकर पुरानी व्यवस्था लागू किया जाए।
    उक्त अवसर पर कई व्यापारी मौजूद रहे।
    ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब और नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष महोदया ने इस पर पुनर्विचार कर राहत देने का आश्वासन दिया है।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *