राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनीं महिलाओं की शिकायतें, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Share

जौनपुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक और ध्यानपूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। आयोग की अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और गंभीरता बरतने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा उनके अधिकारों एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना रहा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें