अंकित यादव व खुशी चौहान बने रुस्तम-ए-पूर्वांचल

Share

सेवईनाला में हुई रुस्तम-ए-पूर्वांचल कुश्ती प्रतियोगिता

गौराबादशाहपुर , जौनपुर।

धर्मापुर ब्लाक के सेवईनाला स्थित हनुमानजी के मंदिर अखाड़ा पर रुस्तम-ए-पूर्वांचल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के तत्वावधान में जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति जौनपुर के द्वारा आयोजित हुआ। जिसमें पूर्वांचल के 23 जिलों से चयनित महिला और पुरूष पहलवानों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में चंदौली के अंकित यादव और महिला वर्ग में वाराणसी की खुशी चौहान ने प्रथम स्थान पाकर रुस्तम-ए-पूर्वांचल का खिताब जीत लिया। वहीं पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर वाराणसी के बब्बू सिंह और तीसरे स्थान पर वाराणसी के ही शैलेश यादव व निशांत पाल रहे। महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर जौनपुर की अनीता तथा तीसरे स्थान पर मिर्जापुर की खुशबू व वाराणसी की अनुष्का रही। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त पहलवानों को नकद राशि के पुरस्कार के साथ ही गदा, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में असफल प्रतिभागियों का भी सम्मान किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। महाबली एशिया चैंपियन रामाश्रय यादव पहलवान की अध्यक्षता और राष्ट्रीय पहलवान सेना लालजी यादव की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के जिलाध्यक्ष केसरी सिंह, बांकेलाल यादव, डॉ. ब्रजेश यदुवंशी, राजेश यादव, रामहित यादव, कृष्ण कुमार, शशिकांत यादव, लालबहादुर पाल, लक्ष्मण यादव, रामबदन यादव आदि उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें