योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Share

जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी, आदरणीय श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में धनंजय सिंह ने कहा कि पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। माँ का स्नेह, ममता, त्याग और आशीर्वाद किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूँजी होते हैं। उनका बिछुड़ना ऐसी व्यक्तिगत एवं अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस कठिन एवं दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इस दुःख में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ। धनंजय सिंह ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें