
एसपी ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन और यूपी-112 वाहनों का किया निरीक्षण

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और अनुशासन का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को वर्दी स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा नियमित व्यायाम और ड्रिल के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के निर्देश दिए।
परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव और कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज किसानों की पत्नियों को भी मिलेगी किसान की पहचान, बनेगी अलग स्पाउस आईडीइसके बाद यूपी-112 के वाहनों की स्थिति, साफ-सफाई और उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता जांची। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने और आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।
अंत में अर्दली रूम कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, सतर्कता और अनुशासन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी।












