
Jaunpur News : गोबरा गुरुदेव नगर में मिला अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

जौनपुर। गोबरा गुरुदेव नगर में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अजगर की मौजूदगी से लोग भयभीत हो गए और अनहोनी की आशंका जताने लगे। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारी आशीष और अमित ने तत्परता दिखाते हुए सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। दोनों ने काफी सतर्कता के साथ अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और लोग रेस्क्यू अभियान देखते रहे। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लोगों ने वन विभाग की टीम की सक्रियता और तत्परता की सराहना की। ग्रामीणों ने रविवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि समय रहते अजगर को पकड़ लिए जाने से किसी अप्रिय घटना की आशंका टल गई। आशीष और अमित के प्रयास से गांव में व्याप्त दहशत का माहौल समाप्त हो गया।








