जौनपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, सात थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

Share

जौनपुर। दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों के बीच जौनपुर पुलिस ने अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान अवैध असलहे, कारतूस, चोरी का इनवर्टर, जुआ खेलने में इस्तेमाल ताश के पत्ते और नकदी बरामद की गई। वहीं, पवारा पुलिस ने बिना लाइसेंस रखे गए 54 किलो 200 ग्राम पटाखे भी जब्त किए।

पुलिस के अनुसार, खेतासराय पुलिस ने मीरापुर निवासी विश्वजीत यादव को .32 बोर की अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, केराकत और गौराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जमुआरी मुर्तजाबाद तिराहे से सचिन यादव और विकास यादव उर्फ मुलायम को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।

उधर, पवारा पुलिस ने कस्बे में एक दुकान पर छापेमारी कर 54 किलो 200 ग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए। दुकानदार सुशील जायसवाल पटाखे रखने का लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने साहबगंज स्थित पुराना डाकखाना गली में दुर्गा मंदिर के पास जुआ खेल रहे राजा चौरसिया और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कुल 37,170 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।

इसी क्रम में नेवढ़िया पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चोरी का इनवर्टर बरामद किया। लाइन बाजार पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित दो पुरुष और एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित संदीप बिंद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इन कार्रवाइयों को त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें