Jaunpur News : चोरी के इनवर्टर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share

जौनपुर। नेवढ़िया थाना पुलिस ने चोरी के एक इनवर्टर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दुर्गा प्रसाद पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम जीयनपुर, थाना नेवढ़िया के रूप में हुई है।

नेवढ़िया पुलिस ने रविवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक गिरीशचन्द्र राय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का एक इनवर्टर बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि इनवर्टर चोरी के मामले में पहले से ही थाना नेवढ़िया में मुकदमा संख्या 281/26 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल तेजबहादुर, रिजर्व कांस्टेबल श्यामदुलारे और श्यामसुंदर मौर्य शामिल रहे। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें