Jaunpur News : मियाचक मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की पैदल गश्त

Share

जौनपुर। जौनपुर के बरसठी विकासखंड के मियाचक बाजार में मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त की। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं तथा प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक बरसठी ने रविवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि पुलिस टीम ने मेला परिसर, बाजार के प्रमुख रास्तों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों की आवाजाही, सुरक्षा इंतजाम और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का जायजा लिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को मेले में पूरी सतर्कता बरतने और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। मेले में आए लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें