नहोरा की ऐतिहासिक रामलीला में संदीप सिंह ने की शिरकत, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

Share

1964 से चली आ रही परंपरा के तहत हुआ भव्य मंचन, लंका दहन, राम-विभीषण मिलन और रावण-अंगद संवाद ने मोहा दर्शकों का मन

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव में वर्ष 1964 से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला की परंपरा इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है। श्रीरामलीला समिति नहोरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र (371) से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह शामिल हुए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संदीप सिंह ने रामलीला के मंचन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

रामलीला के दौरान लंका दहन, राम-विभीषण मिलन और रावण-अंगद संवाद जैसे प्रमुख प्रसंगों का आकर्षक मंचन किया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह (मुंबई), ग्राम प्रधान ऋषि राज यादव, घनश्याम मिश्रा, पारसनाथ सिंह, शिवशंकर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं रामभक्त मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताते हुए इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें