29 लाख रुपये देने के बाद नही मिली जमीन,पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Share

जफराबाद।वाराणसी के एक युवक ने क्षेत्र के एक युवक को जमीन खरीदने के लिए 29 लाख रुपये दिया।आरोप है पैसा देने के बावजूद न जमीन की रजिस्ट्री हुई और न ही उसकी रकम वापस मिली। वाराणसी निवासी राहुल राजभर ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया है।शिकायत कर्ता राहुल राजभर निवासी गरखरा थानां सिंधौरा वाराणसी ने आरोप लगाया है कि जमीन खरीदने के लिए उसने जफराबाद के भुलेमऊ गांव निवासी एक व्यक्ति को 4 अगस्त 2025 को आरटीजीएस के माध्यम से 29 लाख रुपये दिए थे।उसके बाद भी उस व्यक्ति ने नही जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये वापस किए।पीड़ित का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। साथ ही ऊंचे अधिकारियों और नेताओं से संबंध होने की धमकी देकर डराया जाता है।मामले में थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक मेरे पास इस तरह के की कोई शिकायत नही आई है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें