
ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए जलपान शिविर का आयोजन।

जौनपुर। ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला युवा इकाई द्वारा नगर के स्टेशन रोड पर धीरज इलेक्ट्रॉनिक्स के पास जलपान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से मेले में आए श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को चाय , बिस्किट और पानी जलपान के रूप में उपलब्ध कराया गया।
शिविर का उद्घाटन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी श्री धर्मराज जी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी श्री धर्मराज जी ने कहा कि ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम भरत के दर्शन एवं मेले में सुंदर सुंदर झाकियों को देखने आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और को ध्यान में रखते हुए जलपान शिविर आयोजित करना अत्यंत सराहनीय एवं पुण्य का कार्य है।
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी उनका प्रमुख कर्तव्य है। ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलपान शिविर लगाना संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा इकाई श्री धीरज गुप्ता तथा कार्यक्रम संयोजक निलेश वर्मा जी ने कहा कि “लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।” कार्यक्रम के सह संयोजक श्री सन्नी चौधरी जी ने कहा पर्व एवं मेले के अवसर पर जरूरतमंदों को जलपान कराना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री युवा श्री अजय सोनकर जी ने किया और शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, रवि अग्रहरी, सर्वेश जायसवाल, भजन गायक अवनिंद्र तिवारी, संरक्षक राजदेव यादव, संरक्षक श्री शशांक सिंह रानू, चौकिया अध्यक्ष अभिषेक यादव, नगर अध्यक्ष श्री जय कृष्ण साहू जैकी,अजय गुप्ता, अभिताश गुप्ता, राजेंद्र स्वर्णकार,अभिषेक बैंकर, नगर महामंत्री दिलीप जायसवाल, नगर महामंत्री युवा श्री योगेश साहू,पंकज त्यागी, दीपक केडिया, शिवम जायसवाल , सुनील गुप्ता, राजेश सोनी, आकाश जी विवेक साहू, दिव्यांशु साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








