पशु चिकित्सा शिविर में 530 पशुओं का हुआ उपचार

Share

जौनपुर। आजमगढ़ के फूलपुर ब्लाक अंतर्गत बूढ़ापुर बदल गांव में शनिवार को पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 530 पशुओं का उपचार कर नि: शुल्क दवाइयां दी गई।‌ डाक्टरों ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और विभागीय योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष श्री रत्नेश बिन्द ने किया। उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.अनिल ने पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा पशुओं के स्वास्थ्य और उचित देखभाल के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पशुचिकित्साधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल ने पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों के लक्षण, प्राथमिक देखभाल और सुरक्षित घरेलू उपायों के बारे में बताया। मार्टिनगंज के पशुचिकित्साधिकारी डॉ.अजय श्रीवास्तव ने पशुओं में टैगिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी प्रक्रिया और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने सहभागिता की। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो.शेख गुलजार, ग्राम प्रधान भूषन यादव ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सराहना की। शिविर में डॉ.मेवालाल, पशुधन प्रसार अधिकारी राम सुरेश यादव, फार्मासिस्ट विक्रमा यादव, वीरेंद्र, शिवशंकर सिंह, महेंद्र, अशिलेष, प्रेम, रविकांत, मुलायम, अनिल समेत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें