निदेशक नियोजन एवं विकास बने प्रो. रजनीश भास्कर

Share

पूर्वांचल विवि में सिविल और विद्युत कार्यों की मिली कमान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कैंपस इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और रखरखाव को लेकर महत्वपूर्ण नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश भास्कर को तत्काल प्रभाव से ‘निदेशक, नियोजन एवं विकास (सिविल एवं विद्युत कार्य)’ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रो. रजनीश भास्कर अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ परिसर में सिविल और विद्युत अवसंरचना के नियोजन, नए निर्माण, संचालन, तकनीकी परीक्षण और मरम्मत कार्यों का पूरा समन्वय संभालेंगे। इसके साथ ही कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की ‘भवन एवं निर्माण समिति’ के गठन, पुनर्गठन और बैठकों की रूपरेखा तैयार कर निर्णय लागू कराने का काम भी देखेंगे।
कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए निदेशक के अधीन एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में परामर्शी अधिशासी अभियंता आर. के. सिंह, सहायक आचार्य डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. सौरभ वी. कुमार, इंजीनियर मनीष गुप्ता, इंजीनियर धीरेन्द्र यादव, वरिष्ठ आशुलिपिक जितेन्द्र पाण्डेय व कनिष्ठ सहायक हरि शंकर यादव तथा नितिन यादव को संबद्ध किया गया है।
आदेश के तहत निर्माण कार्यों की समयसीमा, गुणवत्ता, लागत और ऊर्जा संरक्षण पर विशेष नजर रखी जाएगी। योजना के अनुसार हर माह स्वीकृत लागत, व्यय, भौतिक प्रगति और सुधारात्मक कदमों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट कुलसचिव के माध्यम से कुलपति के समक्ष समीक्षा हेतु प्रस्तुत की जाएगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें