
गहना कोठी परिवार ने निकाली भव्य कलश यात्रा

हाथी-घोड़ा, बैंड बाजे की धुन के साथ चलते रहते श्रद्धालु
जगह-जगह कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल नवदुर्गा शिवमंदिर विसर्जन घाट से श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व घोड़ा, हाथी और बैंड बाजे के साथ भव्य रूप से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर जब वहां से निकली है तो पूरा सद्भावना पुल पीला साड़ी पहने महिलाओं से पट गया। इस दौरान राधे राधे, जय श्री कृष्ण के जयघोष के बीच सभी भक्त चल रहे थे। रथ पर मुख्य यजमान गहना कोठी के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू अपनी धर्मपत्नी के साथ चल रहे थे तो वहीं दूसरे रथ पर भगवान श्री हनुमान की झांकी के साथ कथाव्यास आचार्य पं. रजनीकांत द्विवेदी भी चल रहे थे। वहीं विमला सेठ, विनीत सेठ, विशाल सेठ, विपिन सेठ, हार्दिक सेठ, हर्षित सेठ समेत पूरा परिवार पैदल ही यात्रा में चल रहा था। चारों तरफ राधे राधे लिखा पीला झंडा लहरा रहा था। सभी लोग गले में राधे राधे लिखा अंगवस्त्रम ओढ़े चल रहे थे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे की धुन में भक्तिगीत बज रहे थे। जगह-जगह भव्य कलश यात्रा का स्वागत किया गया। भव्य कलश यात्रा नगर के सद्भावना पुल से ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली, राजा साहब के फाटक से होते हुए विवाह मैरेज लॉन में पहुंचकर समाप्त हो गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, राधेरमण जायसवाल, अजीत सोनी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। विनीत सेठ ने बताया कि 23 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ होगा, जो 29 अक्टूबर तक चलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म के विभिन्न प्रसंगों को सुनने का अवसर मिलेगा। मोनू सेठ ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम 23 अक्टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन शाम 6 बजे से निर्धारित किया गया है। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर कथा श्रवण करने की अपील की गई है। आयोजन के अंतिम चरण में 30 अक्टूबर को हवन, पूणार्हुति एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम शाम छह बजे से होगा।
















































जमालापुर मेले में तेज साउंड बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, एवन कंपनी के सैकड़ों लाउडस्पीकर जब्त







