रामलीला में सीता हरण देख दर्शन हुए भाव विभोर…

Share

माधोपट्टी के ​ऐतिहासिक रामलीला में उमड़ी भीड़ …

जौनपुर। कजगांव नगर पंचायत स्थित माधोपट्टी गांव में बुधवार को श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वधान में मारीच वध सीता हरण राम सुग्रीव मित्रता व बाली वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। बुधवार रात की रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता राजीव सिंह व गांव के बुजुर्ग लोगों ने फीता काटकर व राम सीता जी की आरती करके की। माधोपट्टी रामलीला कमेटी की तरफ से हरियाणा में पीसीएस के पद पर चयनित मुस्कान सिंह का माल्यार्पण कर व स्मृति- चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बुधवार रात की रामलीला मंचन में रावण व मारीच का प्रसंग प्रस्तुत किया गया जिसमें रावण मारीच से कहता है की तुम हिरण का रूप धारण कर सीता मैया को जाकर आकर्षित करें जिससे मैं उनका हरण कर सकूं ,इस पर मारीच कहता यह काम मुझे नहीं होगा,रावण की क्रोध के आगे वह विवश हो जाता है।
दूसरे प्रसंग में सीता हरण का मंचन किया गया,
सीता मैया के खोज में राम का विलाप देख दर्शन भाव विभोर हो जाते हैं।
इसके बाद राम सुग्रीव मित्रता का मंचन देख
लोग श्री राम का जयकारा लगाने लगते हैं जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। राम की भूमिका गौरव सोलंकी,लक्ष्मण सोनल सिंह,हनुमान सर्वेश सिंह,सुग्रीव आशीष व बाली सचिन,सीता अनुराग सिंह , मारीच ध्यानचन्द रावण की भूमिका सिंटू ने किया। रामलीला का संचालन सौरभ सिंह व राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह,
कोषाध्यक्ष राम सागर सिंह व्यवस्थापक रमा शंकर सिंह,राम निरंजन इंटर कॉलेज के प्रबंधक इस्रावती देवी, नितिन सिंह, अभिषेक सिंह,लालू सिंह,प्रवीण सिंह पप्पू,करुणेश सिंह, आशुतोष,पेंटर कृष्ण कुमार, अशोक सिंह बाबा आदि उपस्थित रहे ।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें