समेकित शिक्षा के अंतर्गत पाँच दिवसीय सहायक अध्यापक प्रशिक्षण बीआरसी मछलीशहर में संपन्न

Share

जौनपुर। समेकित शिक्षा के अंतर्गत बीआरसी मछलीशहर में आयोजित पाँच दिवसीय सहायक अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 78 सहायक अध्यापकों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं एवं क्षमताओं के अनुरूप विभिन्न शिक्षण पद्धतियों का उपयोग करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों की नियमित उपस्थिति, ठहराव तथा समावेशी शिक्षा को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक त्रिभुवन सिंह पटेल ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 1995 (PwD Act, 1995) एवं (RPwD Act, 2016) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के ठहराव, उनकी पहचान एवं चिह्नांकन, नामांकन तथा विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (UDID Card) के महत्व और प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।संजय कुमार मिश्रा ने दिव्यांग बालिकाओं को मिलने वाली स्टाइपेंड (छात्रवृत्ति) तथा दिव्यांग बालकों के लिए एस्कॉर्ट भत्ता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं सहयोगी विशेष शिक्षकों मनोज कुमार गुप्ता, हरिलाल पाल एवं शरद तिवारी ने दिव्यांगता के विभिन्न आयामों, बच्चों की विशिष्ट आवश्यकताओं तथा उनके अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के विषय में चर्चा की।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूक एवं दक्ष बनाना, दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को समझना तथा उन्हें समान अवसर प्रदान करते हुए विद्यालय और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी 78 सहायक अध्यापकों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए दिव्यांग बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित किया।समावेशी शिक्षा की दिशा में यह प्रशिक्षण दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा के समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें